The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,4 की मौत 2 घायल

Spread the love

`
दिल्ली । रोड किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को तेज रफ्तार एक ट्रक ने कुल 6 लोगों को रौंद डाला है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सीमापुरी में डीटीसी डिपोट रेडलाइट क्रॉस करते वक्त यह ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चौथे शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।यह घटना रात 1. 51 baje हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *