The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अंतर्राज्यीय डिस्ट्रीब्यूटर के साथ ही 4 पैडलर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर में उत्तरप्रदेश के वाराणसी से नशीली दवाइयों की खेप पहुंचती है। यहां यूपी का डिस्ट्रीब्यूटर अपने पैडलर्स के जरिए इसकी सप्लाई निचली बस्तियों में करता था। पुलिस ने अंतर्राज्यीय डिस्ट्रीब्यूटर के साथ ही 4 पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब एक लाख 74 हजार रुपए का कोडिनयुक्त कफ सिरप, रेक्सोजेसिक, एविल इंजेक्शन, नाइट्रा टेबलेट, कार व पांच बाइक के साथ ही मोबाइल जब्त किया गया है। पैडलर्स डेढ़ सौ रुपए के कप सिरप को 500 रुपए में खपा दिया करते थे। पुलिस ने इस तरह के मामलों में पिछले एक हफ्ते में कुल 15 आरोपियों को पकड़ा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *