The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अपहरण कर भाग रहे किडनैपर का पीछा कर पुणे से बालिका को किया पुलिस ने बरामद ,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग । खुर्सीपार पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर भाग रहे किडनैपर का तीन दिनों तक पीछा किया। लगभग ढाई हजार किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुणे बस स्टैंड में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। इसके बाद 14 वर्षीय बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363,366 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है।खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 29 नवंबर की रात एक नाबालिग बालिका 14 वर्षीय घर से बिना बताए निकल गई। परिजनों की रिपोर्ट पर मामले में धारा 363 के तहत दर्ज कर खोजबीन शुरू की। नाबालिग के पास कोई मोबाइल नम्बर नहीं था। पुलिस टीम ने नाबालिग के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसमें रात को नाबालिग का फुटेज मिला। फुटेज में दिखाई दिया कि लड़की किसी लड़के के साथ जा रही थी। इसके बाद एक टीम को उसके पीछे लगाया गया। रास्ते में कैमरे को ट्रैक किया। पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर उसका फुटेज मिला। इसके बाद लोकेशन व सूचनाओं के आधार पर आगे बढ़ते रहे।जहां बस स्टैंड के पास अपहृत व संदेही लड़के को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *