The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घर वाले सो रहे थे, चोर खिड़की के रास्ते कमरे में घुसकर नगदी और कीमती सामान ले उड़ा

Spread the love

”संजय चौबे”
बिलासपुर।
जिले के सिविल लाइन्स में घर में सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी चोर खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेशकर नगदी रुपये और मोबाइल चोरी कर फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सन सिटी शुभम विहार मंगला बिलासपुर निवासी रोहित कुमार वर्मा 31 वर्ष ने थाने में शिकायत सिविल लाइन्स थाने में दर्ज कराई है कि वह रेलवे स्कूल में टीचर है। 31.10.2022 को रात्रि करीबन 11.30 बजे परिवार सहित सो गये थे , 1.11.2022 को सुबह करीबन 4 बजे सोकर उठा तो देखा उसके घर के खिड़की से कोई अज्ञात व्यक्ति घुसकर उसके बहन की Redmi Note 11T 5G मोबाईल कीमती करीबन 14000 रूपये और उसका samsung कम्पनी का स्मार्ट वच A2 कीमती करीबन 11000 रूपये तथा उसके भाई के पर्स से 5000 रूपये तथा घर मे रखे मौसी के बेग व बहन की पर्स व बैग से लगभग 2000 रूपये व अन्य समान जुमला कीमती करीबन 40,000 रूपये को चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *