The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

घर के छत का गिरा पलास्टर, बाल बाल बचा परिवार

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । कुसमुंडा खदान की भारी भरकर ब्लास्टिंग से घर के छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। हादसा उस समय हुआ जब परिवार उसी कमरे में बैठ कर खाना खा रहा था। जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा रोड रेल्वे कॉलोनी के क्वाटर क्रमांक 14/1 में निवास करने वाले रेल कर्मचारी भागबली कौशल का परिवार शनिवार की दोपहर घर पर खाना खा रहे थे।उनका 3 साल का पोता भी वहीं बैठा हुआ था। इसी दौरान जोरदार ब्लास्टिंग हुई और कमरे की छत का प्लास्टर कॉन्क्रीट के बड़े बड़े टुकड़ो के साथ भरभरा कर गिर पड़े,गनीमत ये रही की ये टुकड़े किसी के सर पर नही पड़ी और परिवार बाल बाल बच गया।हालांकि इस घटना से पूरा परिवार सहम गया। जिस तरह से ब्लास्टिंग हुई और प्लास्टर गिरा मानो पूरा का पूरा घर गिर गया हो। कुछ दिन पूर्व भी एक रेल कर्मचारी परिवार के ऊपर छत का पलास्टर गिर गया था,जिसमें महिला को चोट लगी थी। परिवार का आरोप है कि पूरा मकान जर्जर हो चुका है,मरम्मत के नाम पर केवल थूक पॉलिस की जाती है, और ऊपर कॉल कर शिकायत करने पर उल्टे हमसे ही दुर्व्यवहार किया जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor