The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तहसील साहू समाज भखारा की महिलाओं ने थाना पहुंच पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र…

Spread the love

”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। तहसील साहू समाज भखारा की महिलाओं ने भखारा थाना में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के कलाईयों पर रक्षासूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की। बता दें कि समाज की महिलाओं ने सोमवार को भखारा थाना पहुंचकर पुलिस जवानों का मुंह मीठा कराकर राखी बांधी। वही महिलाओं द्वारा राखी बांधने से जवान खुश होते हुए कहा कि उन्हें राखी बांधने पहुंची बहनों ने घर की दूरियां की अहसास खत्म कर दिया। जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने कहा कि थाना में राखी बांधने का मौका मिला, जो बेहद ही खुशी का पल रहा। पिछले 4 वर्षों से साहू समाज की महिलाएं थानों में जाकर राखी बांधते आ रही है। इस अवसर पर तहसील साहू समाज भखारा की महिला उपाध्यक्ष दमयंती साहू, पूर्व तहसील साहू समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष व कुरूद जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, कुसुमलता साहू, गायत्री साहू, चंद्रिका साहू, गणेश्वरी साहू, गिरजा साहू, लक्ष्मी साहू, जानकी साहू,साधना साहू, खिलेश्वरी साहू, कला साहू,नीलू साहू, केशव साहू, पुनाराम साहू सहित साहू समाज की महिलाएं उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *