Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क हादसे में नगर सैनिक की दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कवर्धा। धुमाल वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया है। हादसे में नगर सैनिक की मौत हो गई है। मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक नगर सैनिक गुमान सिंह मेरावी अपने गांव महराटोला से ड्यूटी करने न्यायालय जा रहा था। लोहारा थाना के उड़ियाकला गांव के पास धुमाल वाहन ने बाइक पर सवार नगर सैनिक को चपेट में ले लिया। हादसे में नगर सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर मुआयना के लिए पहुंची थी। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor