The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बारिश के बीच भी उत्साह के साथ परतापुर पुलिस बल द्वारा निकाली गई मोटर साइकिल से तिरंगा रैली

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर थाना परतापुर पुलिस बल द्वारा मोटरसाइकिल से तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूककिया गया।घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 14 अगस्त, 2022 को शलभ कुमार सिन्हा, IPS, पुलिस अधीक्षक, कांकेर, धीरेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पखांजूर के निर्देशानुसार एवम् रविकुमार कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, पखांजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परतापुर SI राजेश कुमार राठौर एवं थाना स्टॉफ द्वारा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवम् अतिवृष्टि होने के बावजूद भी मोटर साइकिल से तिरंगा रैली निकालकर लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों द्वारा भी घर-घर तिरंगा लहराए जाने उत्साह दिखाए। इस अवसर पर ग्राम परतापुर पटेलपारा, सलियापारा, छिंदटोला, बुधनदण्ड, भिंडीडार, PV 69,63, 66,71, 72 ,64 का मोटर साइकिल से भ्रमण कर लोगों को जन जागरूक किया गया, जिसका लोगों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *