Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मामा-भांजा की मौत,बारिश से बचने खड़े थे पेड़ के ​नीचे

Spread the love

कोरबा। जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मामा-भांजा की मौत हो गई। बारिश से बचने दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौसम विभाग ने सोमवार को अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलदा निवासी दिलीप रोहिदास 21 वर्ष अपने भांजे विक्की 14 वर्ष के साथ सोमवार दोपहर किसी काम से ग्राम बड़ेगांक गया था। शाम को लौते वक्त तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में मामा-भांजा भी आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर कटघोरा की पुलिस टीम भी पहुंची। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor