Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ग्राम प्रधान, पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या

Spread the love

यूपी। उत्तर प्रदेश के बदायूं के सतरा गांव में सोमवार को एक 58 वर्षीय ग्राम प्रधान, उसकी 54 वर्षीय पत्नी और उसकी 80 वर्षीय मां की अज्ञात हमलावरों ने उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना के समय पीड़ित सो रहे थे। बदायूं में सोमवार शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर 4 हमलावर आए थे। बताया जा रहा है कि वह पीछे से दरवाजे से घर में घुसे। अंदर पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी।एसएसपी बदायूं ओपी सिंह ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान पता चला कि परिवार के सदस्यों के बीच रंजिश थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor