The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

देवरी तालाब में नहाने गए वार्ड पंच की डूबने से मौत, भखारा थाना क्षेत्र का मामला

Spread the love

दीपक साहू की रिपोर्ट

धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में नहाने के लिए तालाब गए वार्ड पंच की डूबने से मौत हो गई.इस घटना से गांव में शोक की लहर है.वही सुचना मिलने पर भखारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी के रहने वाले वार्ड क्रमांक एक के पंच नारायण बैस पिता राजेन्द्र बैस उम्र 36 वर्ष आज सुबह करीब 11 बजे अपने गांव के तालाब में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वही जब काफी देर तक नारायण बाहर नही निकला तो पास में नहा रहे लोगो ने इसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणो और उसके परिजन को दी। जिसके बाद गांव के लोगो ने तालाब में जाल डाल कर तलाश किया जिसमें फंस कर उसका शव बाहर निकला. फिलहाल भखारा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *