The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नगर पालिका अध्यक्ष के कार और बुलेट को अराजकतत्वों ने​ किया आग के ह​वाले

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के घर में घुसकर देर रात कुछ अराजकतत्वों ने उनकी कार और बुलेट को आग के हवाले कर दिया। आग से कार जलकर पूरा तरह खाक हो गई तो वहीं बुलेट की सीट जल गई। पालिका अध्यक्ष ने इसकी शिकायत जामुल थाने में की। पुलिस मामला दर्ज कर संदेहियों से पूछताछ कर रही है।
पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुरडुंग स्थित अपने घर में सो रहे थे। देर रात डेढ़ बजे उन्हें उनके पड़ोसियों ने शोर मचाकर जगाया। वह घर से बाहर निकलते उनकी कार व बाइक जल रही थी। पड़ोसियों की मदद से उन्होंने आग को बुझाया। आग बुझाने तक कार पूरी तरह से जल गई थी। बुलेट में आग पकड़ना ही शुरू हुई थी,जिसे जलने से बचा लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *