The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े,जून माह में 10 दिनों में मिले 113 कोरोना संक्रमित

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ते नजर आ रहे हैं। पिछले दो महीने की स्थिति को देखें तो अप्रैल में 134 व मई में 185 कोरोना संक्रमित केस मिले थे। जून के पिछले 10 दिनों में ही 113 कोरोना के केस आ चुके हैं। वहीं, एक मौत हुई है। अच्छी बात यह है कि 70 प्रतिशत से अधिक संक्रमितों में कोरोना बचाव के टीके के दोनों डोज लगे होने की वजह से उनमें हल्के लक्षण के अलावा अधिक समस्या नहीं आई। इधर, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही मास्क, शारीरिक दूरी व अन्य कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है।
महामारी नियंत्रक के संचालक डा. सुभाष मिश्रा ने कहा, अभी जो कोरोना के केस आ रहे हैं, वह सामान्य तरह के हैं। टीकाकरण की वजह से भी संक्रमण अधिक पांव नहीं पसार पा रहा। बावजूद बढ़ते केस को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है। हम जांच भी बढ़ा रहे हैं ताकि लक्षण भी हो तो समय रहते इलाज मिल जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *