The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कबाड के खिलाफ जिले मे बड़ी कार्यवाही,चोरी का कबाड खपाने जा रही ट्रक से 22 टन चोरी का माल बरामद

Spread the love

कोरबा। दर्री पुलिस ने रविवार सोमवार की दर्मियानी रात को कबाड़ लोड ट्रक को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं कबाड़ सरगना कटघोरा निवासी बंटी अग्रवाल अभी फरार है।पुलिस अधीक्षक कोरबा, भोजराम पटेल द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध शराब, जुआ, सट्टा, डीजल, कबाड के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त निर्देश के पालन में 4 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली की 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 4953 में अवैध कबाड़ भरकर ले जाया जा रहा है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी दर्री के नेतृत्व में हमराह स्टाफ के साथ घेरा बंदी कर अवैध कबाड़ से भरे ट्रक को दर्री बस्ती के पास रोककर पकड़ा गया । नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह कबाड कटघोरा निवासी बंटी अग्रवाल द्वारा अपने गोदाम एवं बाहर में छिपाकर रखे लोहे का एंगल चैनल, रोलर एवं बिजली टावर लाईन का सामान प्लेट एंगल नये पुराने तथा कबाड़ सामान लोहा सायकल छड़ आदि सामान को मेरे ट्रक पर लोड कराया , ट्रक को अंबे धर्मकाटा कटघोरा में तौल करवाया जिसका वजन कुल 22 टन हुआ था। तथा बंटी अग्रवाल ने ट्रक के सामान को लेकर रायगढ़ पहुंचने और रायगढ़ पहुंचकर बंटी अग्रवाल मुझे फोन करना बोला था। फिर मेरा आदमी वहां लेने आयेगा मैं बोलूंगा तो उसी के साथ जाकर सामान खाली कर देना बंटी अग्रवाल बोला था। इसके पहले भी मेरे द्वारा कबाड़ माल लेकर कटघोरा जा चुका हूँ बताया। ट्रक में भरा कबाड की कीमत करीबन ग्यारह लाख रूपये है एवं ट्रक की कीमत 50,0000 रूपये है। कुल 16,00000 रूपये है। आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त वाहन स्वामी एवं कबाड चोरी करने वालों का पता तलाश किया जा रहा है।

“बी एन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *