Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जवाद तूफान कमजोर पड़ने से छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना टला

Spread the love

रायपुर । समुद्री चक्रवात जवाद कमजोर पडऩे से मंडरा रहा खतरा टलता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा यह चक्रवात कमजोर होने से अब पुरी के पास गहरे अवदाब के रूप में प्रवेश करेगा। उसके बाद कमजोर होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर चला जाएगा। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जवाद चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16.4 डिग्री उत्तर और 84.8 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके क्रमश: कमजोर होते हुए उत्तर दिशा में अगले 12 घंटे तक चलते रहने की संभावना है। यह तूफान , 5 दिसंबर की दोपहर को उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में ओडिशा तट की ओर लगभग पुरीÓ के पास एक गहरे अवदाब के रुप में पहुंचेगा। इसके बाद यह लगातार कमजोर होता जाएगा। संभावना जताई जा रही है, यह लगातार कमजोर होते हुए उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर ओडिशा तट से पश्चिम बंगाल तट की ओर आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, इस तंत्र के छत्तीसगढ़ से दूर हो जाने के कारण इसका असर 5 दिसंबर के मौसम पर नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर का मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना नहीं है। तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन 6 दिसंबर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान मे गिरावट की संभावना बन रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor