The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अज्ञात कारणों से युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरा साइड एसईसीएल क्वार्टर में निवास करने वाले स्वर्गीय चंद्र राम कुर्रे की 22 वर्षीय पुत्री रंजना ने अपने घर में अज्ञात कारणों से फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो ने रंजना को फंदे से लटके देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी बांकीमोंगरा थाने में दिया गया।स्व.चंदराम कुर्रे की पुत्री रंजना ने किन कारण से ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। इस बात की जानकारी अभी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। मामले से बांकीमोंगरा थाना को अवगत कराया। जहां बांकीमोंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।बांकी मोंगरा पुलिस जांच में जुटी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *