The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध संबंध के कारण जन्मी बच्ची को मां ने जमीन में पटक कर मौत की घाट उतारा,आरोपी महिला गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। अवैध संबंध के कारण जन्मी बच्ची को मां ने जमीन में पटककर मार डाला। इसके बाद लाश को घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया। कुत्तों ने शव को नोच डाला। इसके बाद मोहल्ले में लाकर एक मकान के सामने फेंक दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह तोरवा के देवरीडीह स्थित नहरपारा में नवजात बालिका का दो टुकड़ों में शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में पता चला कि बालिका के सिर में चोट लगने से मौत हुई है। पूछताछ से पता चला कि मोहल्ले में रहने वाली राधिका यादव 45 वर्षीय गर्भवती थी। उसका बच्चा हो गया है। उसके बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है। संदेह पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि महिला का पति काम करने के लिए बाहर गया है। इस बीच उसका मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध स्थापित हो गया। इस संदेह में पुलिस ने महिला से इस बारे में जानकारी ली तो आरोपित महिला जुर्म कबूल लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *