The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बेटे का अंतिम संस्कार करने गए परिजन,चोर सूने मकान का ताला तोड़कर गहने व नगदी ले उड़े

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर में चोरों के की वजह से लोग काफी परेशान है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि आये दिन सूने मकानों को निशाना बना चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला आमानाका थाने में दर्ज कराई गई है। आमानाका थाना क्षेत्र तिवारी कालोनी में रहने वाली पदमिनी देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उनके छोटे बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अंतिम क्रिया क्रम के लिए पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव परस तरई थाना अर्जुंदा जिला बालोद चले गए थे। घर में कोई नहीं था। 21 अप्रैल को जब वापस घर पहुचें तो मुख्य गेट का ताला नहीं था, केवल कुंडी लगी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो बैडरूम का सामान फैला हुआ था। आलमारी खुली हुई थी, जिसमें आलमारी का लाकर भी खुला हुआ था। लाकर में रखा हुआ सोने का दो जोडी झुमका, तीन चेन, एक मंगल सूत्र, सोने का एक बाला, तीन अंगूठी सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गया था। वहीं नगदी 35 हजार रुपये भी चोर चुरा ले गए थे। कुल 89 हजार की चोरी हुई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *