स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप को एक साल पूरे, ग्रुप के सदस्य धूमधाम से करेंगे से​लिब्रेट

Spread the love


जगदलपुर। मौका चाहे तन्हाई का हो या जश्न का, गम का हो या खुशी का, संगीत लोगों को हर पल सुकून देता है। पसंदीदा संगीत सुनकर लोग खुशी मानते है और दर्द कम। हर मूड में लोग गुनगुनाते हैं फिर चाहे उस गीत में धुन और ताल का संगम हो या ना हो। शहर में ऐसे गायकों की कमी नहीं है जो पेशे से डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर, बिजनेसमैन व राजनेता है। ऐसे ही लोगों के ग्रुप ने स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप का निर्माण विगत एक साल पहले की थी।जहाँ फ्री में सदस्यता लेकर आप म्यूजिक सिख सकते है।
स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप एक साल पहले बने स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप में 38 सदस्य जुड़े है।रोज 2 घंटे संगीत सभा रखी जाती है।सभी सदस्यों को गाने का मौका दिया जाता है सदस्य गाना गाना सीखते है। स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों का कहना है हम म्यूजिक के साथ साथ हर सामाजिक/सांस्कृतिक/अन्य गतिविधि में अपना योगदान देते है। हमारा उद्देश्य बस्तर की प्रतिभा को देश दुनिया के परिदृश्य में लाना है।
स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बॉलीवुड से जुड़े पुराने नए हर संगीतकार/गायककार की जयंती व पुण्यतिथि मनाई जाती है।हर महीने कुछ ना कुछ कार्यक्रम होते रहते है। इसमे प्राइवेट जॉब, सरकारी जॉब वालो के अलावा राजनेता, बिज़नेसमैन और गृहणियां भी जुड़ी है। एक साल पहले शुरू हुई इस संस्था के 38 सदस्य जुड़े हुए है।ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि मंच ने ऐसे लोगों को मौका दिया है दो बाथरूम सिंगर के रूप में घर तक ही सीमित थे। इसमें से कई आज सिंगिंग में अच्छी पहचान बना चुके है।
स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप में संरक्षक सहित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव,सहसचिव,कोषाध्यक्ष,कार्यक्रम निर्देशक,प्रवक्ता सहित मीडिया प्रभारी व सदस्य बनाये गए है।
स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप के एक साल पूर्ण होने पर 27 अगस्त 2021 को आकांक्षा होटल में कोविड-19 का पालन करते हुए सीमित संख्या में मुकेश नाइट किया जा रहा है। जिसमें एक साल पूर्ण होने पर केक काटकर ग्रुप द्वारा खुशियां मनाई जाएगी। इस ग्रुप के संरक्षक रूप में मलकीत सिंह गैदु,बृजेश सिंह भदोरिया,संजय पांडे, दीप्ति पांडे,सहदेव नाग सहित अध्यक्ष बीजू विश्वास,उपाध्यक्ष संग्राम सिंह राणा, आभा सामदेकर,सचिव कमल झज्ज,सहसचिव प्रशांत दास, समीर जैन,माही श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष ज्योति गर्ग,कार्यक्रम निदेशक दीपक वाधवानी,प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश सीजी सहित सदस्यों में मनोज महापात्र,कुक्की जारी,राजीव पटनायक,बरखा,मंजू पॉल,संगीता सिंह,जगदीश कुंतल,चंदू नागवंशी,जया,सूरज देवांगन,मनीष श्रीवास्तव,ऋषि रघुवीर भटनागर,बिजली बैध,नेमी जैन,गुंजन,अभय सामदेकर,ममता राणा,मेहदी पांडेय,शिवानी साम देकर,दिव्यांशी,प्रियंका बैध,दीपक देवांगन,दीपक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य है।

”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published.