The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीएम बघेल ने प्रदेश में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने का किया ऐलान

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने सोमवार को खेलों को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने प्रदेश में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही सभी सरकारी विभागों में खेल कोटा से नौकरी देने पर विचार-विमर्श के बाद फैसले की बात कही है। अभी केवल पुलिस और वन विभाग में खिलाड़ियों की भर्ती होती है। खिलाड़ियों की आवासीय सुविधा और डाइट की व्यवस्था के लिए बड़े उद्योगों से CSR से सहयोग लिया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। वहीं, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक खेल श्वेता सिन्हा, छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा मौजूद थे। ओलिंपिक संघ और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, वेटलिफ्टर आकाशदीप सारंग सहित अनेक खिलाड़ी मुख्यमंत्री निवास में मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *